फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहू से झगड़े के बाद तालाब में कूद गई सास, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
गांव नाचरौन में चल रही रामलीला में  प्रस्तुति देते कलाकार। आयोजक
विज्ञापन
तिलहर। घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मौजमपुर चौकी के सामने स्थित पीरगहा तालाब में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को तालाब में डूबता देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मोहल्ला बहादुरगंज निवासी प्रदीप की पत्नी मीना को मौजमपुर चौकी ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बहू से आए दिन विवाद होता रहता है। इसी से परेशान होकर उसने तालाब में कूदकर जान देने का फैसला किया था।
पुलिस ने महिला को समझाते हुए कहा कि घरेलू विवाद या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में थाने पहुंचकर शिकायत करें अथवा डायल 112 पर सूचना दे। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसा कदम नहीं उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला ने तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मामले में पूछताछ की जा रही है। महिला की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें