फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंटवारे के विवाद में मां-बेटे ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। ढुकरी बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम आपसी बंटवारे में हिस्सा न देने का विरोध करने पर बांके लाल की पत्नी राम बेटी को परिवार के युवक राजू और उसकी मां ओमवती ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिवार के बाबूराम ने उनके हिस्से के शीशम व यूकेलिप्टस के पेड़ और माल-जेवर ले लिया। यही नहीं, ससुर द्वारा बनवाया गया मकान भी उसने ले लिया। बाबूराम से अपना हिस्सा मांगने पर उसके पुत्र व पत्नी ने उस वक्त रास्ते में घेरकर पीटा, जब वह घूरे पर गोबर डालकर घर लौट रही थीं। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें