फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: मासूम बेटी को जहर देकर मां ने भी खाया, दोनों की मौत, प्रेम प्रसंग के विवाद में आत्महत्या करने की चर्चा

Mon, 16 Aug 2021 07:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्रांति देवी की शादी पांच साल पहले रामस्वरूप से हुई थी। ससुर लेखराज ने बताया कि रविवार को गांव के एक युवक ने उसकी बहू को जहर और मोबाइल लाकर दिया था।
विज्ञापन
poision - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर की रहने वाली क्रांति देवी (26) ने अपनी बेटी पूनम (3) को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्रांति देवी की शादी पांच साल पहले रामस्वरूप से हुई थी। ससुर लेखराज ने बताया कि रविवार को गांव के एक युवक ने उसकी बहू को जहर और मोबाइल लाकर दिया था। लेखराज समेत परिवार को नहीं मालूम कि क्रांति देवी ने बच्ची समेत आत्महत्या क्यों की है? 

घटना के वक्त पति और ससुर खेत में काम कर रहे थे। चर्चा है कि क्रांति देवी और युवक का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी की वजह से हुए विवाद के बाद क्रांति देवी ने बच्ची को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें