फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर खुदकुशी केस: सूदखोर शैंकी आनंद समेत चार आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Sat, 30 Aug 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में मासूम बेटे और दंपती की मौत के मामले में आरोपी सूदखोरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने सूदखोर शैंकी आनंद समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Shahjahanpur suicide case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा की दुर्गा एंक्लेव कॉलोनी में मासूम बेटे को जहर देने के बाद दंपती के आत्महत्या करने के मामले में एक नामजद आरोपी समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार रात चार साल के मासूम बेटे फतेह को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व पत्नी शिवांगी ग्रोवर ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। बुधवार को शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी शैंकी आनंद, विक्की बग्गा और मोहल्ला चौक निवासी देवांग खन्ना और एक अज्ञात के खिलाफ रोजा थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें- UP: ससुरालवालों ने मदद की, फैमिली ने नहीं; कर्ज में डूबे दंपती ने 13 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द
विज्ञापन


तीनों पर ब्याज पर रुपये देकर दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक नामजद आरोपी शैंकी आनंद को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को अन्य आरोपियों के घर व उनकी रिश्तेदारियों में दबिशें दीं। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि नामजद समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। आरोपियों के साथ ही सचिन की कॉल कडिटेल भी निकाली है।  

 

विज्ञापन

रोजा पुलिस ने आढ़ती से की पूछताछ 
तीन लोगों की मौत की विवेचना कर रही रोजा पुलिस ने शुक्रवार को मीरानपुर कटरा में पहुंचकर एक आढ़ती से पूछताछ की। बताते हैं कि शैंकी के लेनदेन के कुछ सूत्र कटरा के आढ़ती से मिले हैं। पुलिस ने आढ़ती से पूछताछ के बाद उसकी फोटो खींची, साथ ही आढ़त की फोटो खींचकर भी पुलिस ले गई है। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर खुदकुशी केस: 'बेटी-दामाद और नाती खुद नहीं मरे, उनकी हत्या की गई'; मां ने लगाई न्याय की गुहार

गलत धंधा कराने का दबाव बनाने की आशंका
शिवांगी का भाई शिवाल मिश्रा भी  राजस्थान से लौट आए हैं। शिवाल ने बताया कि सुसाइड नोट में हरियाणा की शराब बेचने की बात लिखी है। इससे लग रहा है कि आरोपी सचिन पर कोई गलत धंधा करने का दबाव बना रहे थे। वे क्या कराना चाह रहे थे, इसे सचिन ने परिवार से साझा नहीं किया। केवल रुपये का मामला होने पर परिवार आत्महत्या नहीं करता है। यह भी आशंका है कि सचिन को किसी गलत केस में फंसाया जा रहा हो। सचिन को एक महीने पहले ही हार्ट अटैक आया था।  

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी शैंकी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रहीं हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें