फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच, मिली सराहना

विज्ञापन
सुदामा प्रसाद विद्यास्थाली में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता को पुरस्कार देते पूर्व जिलापंचायत ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली प्रांगण में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या उज्ज्वल मिश्रा, उप-प्रधानाचार्या ज्योत्सना द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदर्शनी में दर्शाए गए मॉडलों से प्रेरित होकर छात्र भविष्य में कुछ नवीन प्रयास करने का प्रयत्न करें। निर्णायक मंडल ने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करने के बाद विज्ञान प्रदर्शनी मेें गीतिका त्यागी, अंशिका सिंह, समीर सक्सेना, प्रशांत सैनी, हर्षित मिश्रा, विजय विश्वास, प्रशांत मिश्रा के मॉडल को सराहा। वहीं कला प्रदर्शनी में ऐनी वर्मा, श्रेयांस शर्मा, आयुषी चौरसिया, वाणिज्य प्रदर्शनी में शुभांगी गुप्ता, शौर्य अग्रवाल, सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संदीप तिवारी, रेखा धवन, रितु सक्सेना, शालिनी अग्निहोत्री, अनीता द्विवेदी, रुचिर शर्मा, प्रियंक पांडेय, विवेक सक्सेना, प्रिंस द्विवेदी, सौरभ शर्मा आदि का सहयोग रहा। संचालन उप प्रधानाचार्या ज्योत्सना द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्या उज्ज्वल मिश्रा ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें