शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बैंक अध्यक्ष ड?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) ने खातेदार किसानों को घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं, विशेषकर नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए मोबाइल एडीएम बैंकिंग सेवा शुक्रवार से शुरू कर दी। प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की गई सेवा की वैन को डीसीबी के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कचहरी स्थित बैंक मुख्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार के प्रोत्साहन से उनका प्रस्ताव मूर्त रूप ले सका और यह सेवा सफल होने पर न सिर्फ जनपद, बल्कि आसपास के अन्य जनपदों में भी विस्तार होने की संभावना बनेगी। उन्होंने कहा कि बैंक की मोबाइल एटीएम वैन से अब जिले के सुदूर इलाकों में गांव-गांव ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस दौरान डीसीबी के उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू , महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, उप महाप्रबंधक एसपी त्रिपाठी, प्यारेलाल, संजय वर्मा, अनिल वर्मा, कुलदीप सिंह, ओमवीर सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्णिमा, शहर बानो, अभय सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितेश चौहान, अश्वनी पाल, रामबरन चंदेल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।