फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेसीबी से तोड़ दी चहारदीवारी, विधायक के बेटे पर आरोप

विज्ञापन
बंडा में मकान में तोड़फोड़ के बाद मौके पर मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे के किनारे बने मकान की चहरदीवारी जेसीबी मशीन से तोड़ दी गई। मकान स्वामी ने क्षेत्रीय विधायक के बेटे व पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा बंडा के बंडा पुवायां मार्ग पर नेशनल हाईवे के किनारे रहने वाले सरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे के किनारे वर्ष 2021 में रमेश चंद्र से जमीन खरीदी थी। इसकी रजिस्ट्री उनके भाई व उनकी पत्नी के नाम पर है। इसमें उन्होंने चहारदिवारी उठाकर टिनशेड भी डाल दिया था।
उनका आरोप है कि बुधवार शाम क्षेत्रीय विधायक का बेटा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मौके पर आया और उसने पुलिस को भी फोन करके बुला लिया। नगर पंचायत की जेसीबी से उनके मकान की चहारदीवारी और टिनशेड को गिरा दिया।
विज्ञापन

विधायक चेतराम ने बताया कि उनके पुत्र ने बंडा-पुवाया मार्ग के किनारे कुछ जमीन खरीदी थी। इसकी राजस्व टीम ने पैमाइश की थी। उन्होंने तूदाबंदी कराई थी। मौके पर वह और उनका पुत्र मौजूद नहीं थे। वह क्यों किसी की जगह पर तोड़फोड़ कराएंगे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें