फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया पुलिया का शिलान्यास

विज्ञापन
ददरौल के गांव चांदपुर में पुलिया निर्माण का शिलान्यास करते विधायक मानवेंद्र सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
ददरौल। न्याय पंचायत चांदापुर से कुतुबापुर मोहद्दीनपुर जाने वाले मार्ग पर नहर पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास विधायक मानवेंद्र सिंह ने किया। पुलिया न होने के कारण रोजा चीनी मिल गन्ना की ओर जाने वाले ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई थी। विधायक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिया शीघ्र बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने ग्राम पंचायत नौगवा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया। ददरौल ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर दयाल, भाजपा ददरौल ब्लॉक मंडल अध्यक्ष सुमित भदौरिया, उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, महानगर मंत्री परमवीर कनौजिया, भगवानदीन कनौजिया, ग्राम प्रधान प्रेम कुमार, पूर्व प्रधान बिजेंद्र कुमार, सत्यपाल सागर आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें