फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को अधिकार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय में योग करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तृतीय चरण के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं को शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डॉ. रूपांशुमाला के निर्देशन में छात्राओं के मध्य ‘सामाजिक प्रगति का आधार- लैंगिक समानता’ विषयक निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लिंगभेद पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार की भर्त्सना की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. रजनी सिंह और पारुल यादव रहीं। महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। गृह विज्ञान विभाग में सीता वर्मा ने छात्राओं को सजग किया कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग में अनुराधा ने छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए योग और व्यायाम कराया। प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा छात्राओं से आह्वान किया कि वे महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वाभिमान की दिशा में सक्रिय योगदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। अंशिका मौर्य, शिल्पी, प्रीति, अंजलि, प्रियंका कश्यप, प्रियंका देवी, सोनम मौर्या, स्वाति, संध्या, गीता, इरम, शमा बानो आदि छात्राओं ने कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें