फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंजलि ने आत्महत्या नहीं की': पांच दिन से लापता थी बेटी, इस हाल में मिला शव, मां ने कपड़ों से की शिनाख्त

Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में श्यामतगंज गौटिया निवासी अंजलि 17 जून को समोसे लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 22 जून को उसका शव नहर पटरी के किनारे पड़ा मिला था। मां बबली ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की थी। 
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में तीन दिन पहले सिंधौली की कोरोकुइयां नहर पटरी पर मिले किशोरी के शव की शिनाख्त मंगलवार शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्यामतगंज गौटिया निवासी अंजलि (17) के रूप में उसकी मां बबली ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि बेटी को मारकर उसका शव नहर के किनारे फेंका गया।

विज्ञापन

  
बबली ने बताया कि पति किशनपाल करीब डेढ़ माह से नोएडा में काम कर रहे हैं। बड़ा बेटा अंकित भी पिता के पास ही रहता है। बबली ने बताया कि 19 जून को वह किसी काम से बदायूं गईं थीं। उनकी बेटी अंजलि, वंशिका (पांच), पुत्र रोहित (10) और वंश (सात) घर पर थे। 

यह भी पढ़ें- UP: पैसे के लिए पति ने की सारी हदें पार, पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया, बोला- इस धंधे में शामिल होना पड़ेगा
विज्ञापन


सुबह करीब 10:37 मिनट पर बात हुई तो बेटी घर पर थी। इसके बाद अपराह्न एक बजे बेटे रोहित का फोन आया। उसने बताया कि दीदी अंजलि सुबह करीब 11 बजे समोसे लेने गई थी, अब तक नहीं लौटी है। इसके बाद उन्होंने बेटी को कई फोन किए, लेकिन उसका फोन बंद जाता रहा। देर शाम बदायूं से लौटने के बाद कैंट चौकी गईं। वहां से सदर थाने भेज दिया गया। 

दरोगा पर मदद न करने का आरोप 
इसके बाद थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन बेटी की तलाश में लापरवाही बरती गई। दरोगा से अंतिम लोकेशन का पता कराने को कहा था। आरोप है कि दरोगा ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची। वहां मिले अधिकारियों से बेटी की तलाश कराने की मांग की। 

यह भी पढ़ें- UP: पेशेवर अपराधी नहीं राजपाल यादव... हाईकोर्ट ने दी ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति; अपनी ससुराल भी जाएंगे

वहीं पता चला कि कोरोकुइयां नहर में एक किशोरी का शव मिला है। मोबाइल में फोटो देख बेटी के कपड़ों से शव की शिनाख्त की। मां बबली का कहना है कि बेटी की हत्या में दो युवकों का हाथ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे  
सिंधौली थाने की पुलिस ने चार-पांच स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है। ताकि पता चल सके कि किशोरी वहां तक कैसे पहुंची या उसे कोई लेकर गया। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि कोरोकुइयां, मुड़िया मोड़, पुवायां मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 

डूबने से हुई किशोरी की मौत
बबली ने बताया कि बेटी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें