फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से छूटे बालक को लोगों ने पिता, मां से मिलवाया

विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार में अपने माता-पिता से बिछड़ा बालक मोनू। संवाद - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। कस्बे में खाने की चीज लेने के लिए बस से उतरा एक बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। बस आगे निकल गई और वह वहीं रह गया। बाद में लोगों ने पुलिस की मदद से बस को 15 किमी दूर मैलानी में रुकवाकर बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव मझला पारा निवासी जानकी प्रसाद पत्नी सुमन और छह वर्षीय पुत्र मोनू के साथ रिश्तेदारी में पलिया जा रहे थे। बस खुटार के तिकुनियां चौराहे पर रुकी तो जानकी प्रसाद और सुमन सो रहे थे, तभी मोनू खाने के लिए कुछ सामान लेने बस से उतर गया। इस कारण मोनू के उतरने का पता उसके माता-पिता को नहीं चल सका। बस मैलानी की ओर चली गई।
मैलानी रोड पर मोनू को रोता देखकर शिव गैस एजेंसी मालिक विवेक वर्मा ने उससे जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मैलानी पुलिस को सूचना देकर बस रुकवाई और बाद में विवेक वर्मा मोनू को लेकर मैलानी गए और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें