फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने सात साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग ने सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर जब पीड़िता की मां शिकायत करने आरोपी के घर गई तो उसके परिजन ने मारपीट की। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आठ मई की शाम बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। गांव का ही रहने वाला 13 साल का नाबालिग बच्ची को टॉफी खिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के न दिखने पर उसकी मां उसे ढूंढने लगी। रास्ते में उसे बच्ची दिखाई दी।
बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया तो वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। इस पर परिजन विवाद करने लगे। पीड़िता की मां का आरोप है कि परिजन अपने लड़के की गलती मानने की जगह उसे ही पीटने लगे। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें