फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण, राहत किट वितरित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ ​स्थित आवास विकास कॉलोनी में बाढ़ से बचाव पर चर्चा करते कालोनीवासी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गर्रा एवं खन्नौत नदियों की बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने ददरौल ब्लॉक के गांव राईखेड़ा में 500 ग्रामीणों को राहत किट वितरित कीं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से बात कर हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन स्तर से हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही राईखेड़ा की ओर गर्रा नदी के कटान रोकने का कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल एवं बाढ़ से गिरे घरों के नुकसान का आकलन करते हुए किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एसडीएम संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें