फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच डिग्री सेल्सियस उछला न्यूनतम पारा... अब रातें ज्यादा ठंडी नहीं

Wed, 12 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गोविंदगंज बाजार में तेज धूप के कारण हल्के कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में 4.9 डिग्री का उछाल आया है। अधिकतम तापमान में भी 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को बादल छाए रहने से तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया।
मंगलवार को सुबह हल्के बादल छाए हुए थे और दिन में तेज धूप निकली। इस वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को भी बादलों का असर रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान के साथ दिन में मौसम खुला रहने से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
09 फरवरी 7.7 23.4
10 फरवरी 10.5 26
11 फरवरी 12.6 27.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें