फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी की शिकायत करने पर मिल मालिक ने पीटा

Sun, 17 Nov 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मिल में चावल की चोरी की शिकायत करने पर मजदूर को मिल मालिक ने ही पीट दिया। आरोप है कि उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं। जब वह थाने पर शिकायत करने गया तो पुलिसकर्मियों ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन

बंडा के गांव हंसापुर निवासी मजदूर हीरालाल ने बताया कि वह पास की एक राइस मिल में कई वर्षों से काम कर रहा है। 14 नवंबर की रात को गांव का एक युवक चावल चोरी करके ले जा रहा था। इस पर उसने मिल मालिक को सूचना दे दी। मिल मालिक ने युवक को पकड़ लिया। इस पर आरोपी युवक ने नाराज होकर उसका नाम भी बता दिया। हीरालाल का आरोप है कि इस पर मिल मालिक ने उसे जमकर पीटा। मिल मालिक ने पुलिस को बुलाकर उसे पिटवाया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की मदद से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठकर वह शनिवार दोपहर थाने आया। उसने कार्रवाई की मांग की तो उसे पुलिस ने थाने से भगा दिया। इस पर इस पर नाराज ग्रामीणों व मजदूरों ने थाने गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि बंडा थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मिल मालिक विमल कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की रात मिल से चावल चोरी हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी थी। किसी मजदूर के साथ मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें