फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूध के वाहन में आग लगने से राहगीरों में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को दोपहर राहगीरों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूध के वाहन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के करेली थानांतर्गत सिमरौली गांव के सुखचैन डेयरियों से थोक में दूध लाकर उसकी फुटकर बिक्री का काम करते हैं। बुधवार को दोपहर पिकअप वाहन से दूध लाकर उसकी बिक्री करने के बाद अपना वाहन क्रॉसिंग के पास रोक दिया और किसी से बात करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक दूध के वाहन से धुआं निकलने लगा। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बाद में सुखचैन ने दुकानदारों की मदद से वाहन में लगी आग पर काबू कर लिया। माना जा रहा है कि वाहन में आग वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें