फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी में आई महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
किरन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक में कार की टक्कर लगने से घायल कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी 40 वर्षीय किरन की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने आईं थीं।
विज्ञापन


कन्हऊ चक गांव निवासी रनधीर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को उनके बेटे की शादी थी। 29 नवंबर को भतीजी किरन शादी में शामिल होने के लिए आई थी। रविवार को शादी का कार्यक्रम होने के बाद सोमवार को किरन व लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हसौआ निवासी सुशीला एक रिश्तेदारी में जा रहीं थीं।
शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आई कार की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। भीड़ को आता देख चालक कार से कूद भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मंगलवार रात किरन की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालाें ने बताया कि मृतका किरन के तीन बच्चे हैं। उनके पति जितेंद्र सिंह खेती करते हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें