फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर आए प्रवासी मजदूर ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बहनोई के घर गांव झरहरहरीपुर आए प्रवासी मजदूर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस और मृतक के घरवालों को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव अनंगपुर निवासी रघुनाथ यादव के दो बेटों में बड़ा लल्लन (27) दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में काम छिन जाने के बाद वह अपने घर लौट आया। वहां से लौटने के बाद वह अपने घर रहने के बजाय जलालाबाद क्षेत्र के गांव झरहरहरीपुर अपने बहन-बहनोई आशीष के आकर रहने लगा। वहीं उसकी बुआ का घर है। बताते है कि शुक्रवार रात सभी के साथ लल्लन ने खाना खाया, उसके बाद जाकर बिस्तर पर लेट गया। शनिवार सुबह घरवाले जागे तो लल्लन चारपाई से गायब था। घरवालों ने सोचा बाहर घूमने निकल गया होगा। लेकिन वह सुबह आठ बजे तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू कर दी गई। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने गांव से बाहर आम से अंगोछा के सहारे लल्लन का शव लटका देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लल्लन के अपने गांव में एक महिला से प्रेम संबंध थे। फोन पर लल्लन की उस महिला से बात भी होती थी। शुक्रवार रात बिस्तर पर लेटने के दौरान वह फोन पर बात कर रहा था। अनुमान है कि महिला से कोई बात होने पर लल्लन ने ऐसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें