फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे बच्चों का एमडीएम चट कर जाते थे मास्साब

Tue, 24 Feb 2015 08:07 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अधिक छात्र संख्या दर्शाकर राशन और कन्वर्जन कास्ट निकालने वाले प्रधानाध्यापक से रिकवरी करने के आदेश बीएसए ने दिए। बीएसए ने मौजूद मिली छात्र संख्या के आधार पर औसतन मौजूद रहने वाले छात्र-छात्राओं को छोड़कर बाकी कन्वर्जन कास्ट की धनराशि और गेहूं चावल की रिकवरी को ग्राम प्रधान को हस्तगत करते हुए संबंधित मिड डे मील खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसए ने खुटार ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय नदौठा हंसराम का निरीक्षण किया था। तब मिड डे मील रजिस्टर में तमाम अनियमितताएं मिलीं। प्राइमरी स्कूल में नामांकित 135 छात्रों में से 48 और जूनियर स्कूल में नामांकित 150 छात्रों में से 20 छात्र ही उपस्थिति मिले थे।
वहीं बीएसए ने रजिस्टर में देखा कि अधिकांश दिनों में औसतन 100 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्शाई गई। इसके साथ ही अन्य कई अनियमितताएं भी मिलीं थीं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए दोनों विद्यालयों का चार्ज संभाल रहे प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक सत्येंद्र कुमार से रिकवरी करने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक को दोनों विद्यालयों का चावल 1115.5किग्रा और चावल 498.18 किग्रा के साथ ही 57901 हजार रुपये रिकवरी करके जमा करने खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें