फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमईएस के पास फिर टूटी 33 केवी बिजली लाइन

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी एरिया के एमईएस ग्राउंड में खड़ा जंगल नीचे से गुजरी 33 केवी लाइन पर बृहस्पतिवार की रात फिर कहर बनकर टूटा। तेज हवा में पेड़ की डालें टकराने से तार टूटकर गिर गए। नतीजे में गोविंदगंज और बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन से जुड़े तमाम मोहल्लों-कालोनियों में बत्ती गुल होने से आधी रात के बाद तक अंधेरा छाया रहा। 
विज्ञापन

बता दें कि पुवायां रोड स्थित 220 केवी पॉवर ट्रांसमिशन स्टेशन से गोविंदगंज सब स्टेशन को बिजली देने वाली 33 केवी लाइन इमली रोड के एमईएस परिसर से होकर गुजरी है। लाइन के ऊपर जहां-तहां आम, जामुन, बबूल आदि पेड़ों की डालें लहरा रही हैं। अक्सर तेज हवा और बरसात के दौरान डालें हिलने से तार आपस में टकराकर टूट जाते हैं। ऐसी दशा में लाइन ठीक करने को एमईएस कैंपस में दाखिल होने के लिए बिजली कर्मियों को कैंट के अफसरों से परमीशन लेने में काफी वक्त लग जाता है। 
बृहस्पतिवार को भी यही हुआ। रात करीब साढ़े आठ बजे हवा के झोंके तेज हुए तो पेड़ की एक डाल टूटकर गिरने से लाइन के तार भी खिंचाव पड़ने से टूट गए। चूंकि, यही लाइन गोविंदगंज से आगे बहादुरगंज तक जाती है। इसलिए फाल्ट से करीब आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। रात दस बजे लाइन फाल्ट ठीक करने का काम शुरू हुआ, लेकिन बिजली सप्लाई आधी रात के बाद चालू हो पाई। 
विज्ञापन

00000000000000000000000000000
इन सभी इलाकों में रहा ब्लैक आउट
33 केवी लाइन फाल्ट से गोविंदगंज, चर्च कालोनी, रूफस चरन लेन, डीएम कंपाउंड कालोनी, सिविललाइंस, टाउनहाल, सदर बाजार, पंखी चौराहा, लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग, बहादुरगंज, बाड़ूजई फर्स्ट, बाड़ूजई सेकेंड, तारीन टिकली नई कालोनी, मशीनरी मार्केट, बहादुरपुरा, तारीन बहादुगंज, चमकनी अंटा, लकड़ी मंडी आदि क्षेत्रों मेें आधी रात के बाद तक ब्लैक आउट रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें