फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल के जीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
निगोही डालमिया चीनी मिल के जीएम गन्ना आशीष बंसल को ज्ञापन देते मजदूर यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
निगोही। डालमिया चीनी मिल में शुक्रवार को मजदूर नेताओं ने मिल गेट पर नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ठाकुर रोशन सिंह श्रमिक जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में मजदूर मिल गेट पहुंचे। महाप्रबंधक गन्ना आशीष बंसल और एचआर के वरिष्ठ अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इसमें श्रमिकों को समिति के माध्यम से समायोजित करने, मानक आधारित वेतनमान लागू करने, प्रदूषण पर रोक लगाने, गोद लिए गांवों के विकास की प्रगति रिपोर्ट देने, श्रमिकों के लिए विश्राम गृह बनाने और पंजीकृत ठेकेदारों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

अमर सिंह ने कहा कि प्रबंधन ने पांच दिन का समय दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर छठे दिन से मिल गेट पर धरना दिया जाएगा। एचआर हेड आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि मांगों का अध्ययन कर मानने योग्य मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें