निगोही में किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना समाप्त कराते पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा। संवाद
निगोही। विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का दस दिन से चल रहा धरना शुक्रवार को पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने किसान नेताओं से वार्ता कर सफाई कार्य शुरू कराया और अन्य कार्य जल्द कराने का भरोसा दिया। शाम को पूर्व विधायक ने मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, महासचिव देवेंद्र पाल सिंह समेत अन्य किसान नेताओं से वार्ता की। मांगें पूरी कराने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। इससे पहले किसान नेताओं ने ज्ञापन देकर गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। संवाद