कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। स्रोत:
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर व्यावसायिक सिलिंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की उपलब्धता नहीं होने के कारण कुटीर घरेलू, मझौले उद्योग व होटल, ढाबा आदि का कारोबार करने वालों का काम ठप पड़ा है। कारोबार बंद होने के कगार पर पहुंच गया है।
जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि महंगाई और कालाबाजारी को रोकने के लिए सिलिंडर के बढ़े दाम वापस लिए जाएं। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, सैयद अनवर मियां, अजय गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, बब्बन शाह, नफीस खान आदि शामिल रहे। संवाद