फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुलचंपा क्रॉसिंग मार्ग की मरम्मत के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
तिलहर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के नहीं मिलने पर उन्होंने नायब तहसीलदार पूनम को ज्ञापन देकर गुलचंपा क्रॉसिंग मार्ग की मरम्मत जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि निगोही मार्ग के रेलवे फाटक को ओवरब्रिज बनने के कारण दो माह के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने के लिए गुलचंपा गांव के पास वाली क्रॉसिंग का रास्ता बचा है, लेकिन क्रॉसिंग से लेकर गांव तक गड्ढों की भरमार होने से निकलना मुश्किल है। कुछ दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मांग पर कुछ गड्ढे भरे गए और बाकी जस के तस छोड़ दिए गए। इस कारण बाइक और साइकिलें फंसने से लाेग घायल हो रहे हैं। इस दौरान शोभित राठौर, गौरव गुप्ता, गगन प्रभाकर, राजाराम प्रजापति, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें