फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, सीओ को ज्ञापन भी सौंपा

विज्ञापन
पुवायां में सीओ को ज्ञापन देते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल में बुजुर्ग को मुर्गा बनाने के मामले में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं के ज्ञापन देने के बाद सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक करने के बाद जुलूस निकाला। सीओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, घटना को जातीय रंग न देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

नाहिल में दो पक्षों के विवाद में एक बुजुर्ग काे कुछ लोगों ने मुर्गा बनाकर और पैरों पर सिर रखकर माफी मंगवाई थी। मामले में बुजुर्ग की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीन आरोपियों का पुलिस शांतिभंग की आशंका में चालान कर चुकी है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन देकर बुजुर्ग को अपमानित करने के मामले में अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने और सही धाराओं में कार्रवाई की मांग करते हुुए सीओ को ज्ञापन दिया था।
सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक पुवायां के हरेराम मंदिर परिसर में हुई। इसके बाद यहां से तमाम लोग सीओ कार्यालय पहुंचे और संयुक्त ब्राह्मण परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नाहिल के मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एक संगठन की ओर से रविवार को ज्ञापन देकर मामले को जातीय रंग देकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है, जो निंदनीय है। मामले को जातीय रंग न दिया जाए और सभी पक्ष प्रशासन की कार्रवाई की सम्मान करें। मामले की सत्यता को समझकर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य ज्ञापन में एसआई परीक्षा में पंडित शब्द का गलत प्रयोग करने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने के समय अभय मिश्रा, राजेश शुक्ला, शिवकुमार मिश्रा, गोपाल अग्निहोत्री, विनय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें