शाहजहांपुर। लायंस क्लब शक्ति की ओर से शहीद उद्यान पार्क में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। इस बीच पदाधिकारियों ने योगाभ्यास व ध्यान भी किया।
क्लब की अध्यक्ष ललिता यादव ने बताया कि वर्तमान में आत्महत्या के मामलों में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो रही है इसलिए लोगों को जागरूक करना अतिआवश्यक है। उन्होंने लोगों को समझाया कि जिंदगी में एक-दूसरे के जैसा होना आवश्यक नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के लिए होना आवश्यक है।
आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका शुभांगी गुप्ता, निधि मिश्रा ने ध्यान कराया। कार्यक्रम में सचिव गुरमीत कौर, कोषाध्यक्ष प्रियंका बियानी, अनुप्रिया ग्रोवर, शुभांगी गुप्ता, विम्मी, निधि मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद