फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा नेता सरताज खां की चाकू से गोदकर हत्या, घर के बरामदे में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Tue, 24 Jan 2023 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

मीरानपुर कटरा के मोहल्ला सराय निवासी सपा नेता सरताज खां का मेडिकल स्टोर है। सोमवार रात को वह घर पर अकेले थे। पत्नी रिश्तेदारी में गई थीं। वह सुबह जब लौटी तो घर के बरामदे में सरताज का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन
सपा नेता सरताज अहमद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा के मोहल्ला सराय निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष 55 वर्षीय सरताज खां की सोमवार रात किसी समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पत्नी यासमीन उर्फ रेशमा के मायके में होने के कारण वह घर में अकेले थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। एसपी एस. आनंद ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के बहनोई जावेद की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आंगन में पड़ा था सरताज का शव 

सरताज खां का मुख्य बाजार में मेडिकल स्टोर है। दो दिन से उनकी पत्नी यासमीन उर्फ रेशमा शाहजहांपुर में बारादरी स्थित अपने मायके में हैं। सोमवार रात सरताज खां घर में अकेले थे। किसी समय अज्ञात हमलावर घर में घुसे और चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी पत्नी यासमीन मायके से लौटीं तो दरवाजा खटखटाया। न खुलने पर पड़ोसी को छत से घर में भेजा। पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो बरामद में सरताज खां का शव पड़ा था। कटरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एसपी एस. आनंद, एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी और सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने पर मृतक के बहनोई मोहम्मद जावेद की ओर से अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की जल्द खुलासे की मांग

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरताज अहमद के निवास पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी। उन्होंने वारदात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग की। साथ में पूर्व विधायक राजेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता आदि लोग रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें