राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में इलाज के इंतजार में जमीन पर लेटा मरीज और बैठे तीमारदार। सं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थायें नाकाफी नजर आ रहीं हैं। बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में काफी भीड़ थी। मरीज लगातार आ रहे थे। ज्यादा मरीज होने पर एक स्ट्रेचर पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा था। हालांकि स्टाफ पूरी तत्परता से मरीजों का इलाज कर रहा था। इसी बीच लखीमपुर जिले के पसगवां क्षेत्र के गांव उचौलिया के रहने वाले छोटेलाल के पेट में दर्द हुआ।
दर्द इतना बढ़ा कि परिजन उनको यहां के राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, लेकिन छोटेलाल को ट्रॉमा सेंटर में न स्ट्रेचर मिला और न बेड मिला। मरीज को ट्रामा सेंटर के जमीन पर चादर बिछाकर उनको लिटा दिया गया। मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर स्टाफ ने एक स्ट्रेचर पर मरीज को लिटा दिया। संवाद