कैंट क्षेत्र में बुधवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। चटक धूप होने से अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वायुदाब काफी गिरा हुआ है। इसके असर से आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 18 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 28 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। वायुदाब गिरने से आंधी और बारिश की संभावना बन रही है।