खुटार में शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को ट्राफी देते आयोजक। स्रोत आयोजक
खुटार। शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को मास्टर ब्लास्टर इलेवन ने कड़े मुकाबले में फाइटर इलेवन को तीन विकेट से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
फाइटर इलेवन के कप्तान शेखर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 94 रन बनाए। राहुल ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मास्टर ब्लास्टर इलेवन ने 11 ओवर में सात विकेट पर 95 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।
राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। राजा मंडी टीम के खिलाड़ी रोनित कुमार को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए और 28 रन बनाए हैं। उनको उपहार में साइकिल प्रदान की गई। फाइनल मैच में अंपायरिंग कमल दीक्षित और शोभित तिवारी, कमेंटरी अंकित शर्मा और स्कोरिंग आशीष सिंह भदौरिया ने की।
पुरस्कार में विजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 71 सौ रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। पुरस्कार भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष तरुण दीक्षित और हिंदू युवा संगठन के संस्थापक अवनीश मिश्रा ने प्रदान किए।