फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देश में भाईचारे के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे हाथ

विज्ञापन
शहर में ईदगाह के बाहर लगे मेले में हलुआ खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईद उल अजहा का त्योहार शनिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर मुल्क व कौम की तरक्की और भाईचारे की दुआ की गई। नमाज के बाद जानवराें की कुर्बानी की गई। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे से मुस्लिम समाज के लोगों का बड़ी ईदगाह में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ईदगाह के अंदर बनीं सफों में लोग कतारबद्ध होकर बैठ गए। साढ़े सात बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर की। उन्होंने देश के वर्तमान हालात पर रोशनी डालने के बाद नमाज का तरीका बताया।
शहर इमाम ने दो रकआत नमाज अदा कराई। इसके बाद खुतबा पढ़कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में लगे मेले में लोगों ने खरीदारी की। हलवा-पराठा की दुकान पर ज्यादा भीड़ रही। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी पंकज पंत भी ईदगाह में पहुंचे।

शहर में ईदगाह के बाहर लगे मेले में हलुआ खरीदते लोग। संवाद

शहर में ईदगाह के बाहर लगे मेले में हलुआ खरीदते लोग। संवाद

शहर में ईदगाह के बाहर लगे मेले में हलुआ खरीदते लोग। संवाद

शहर में ईदगाह के बाहर लगे मेले में हलुआ खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें