फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान और योग के बिना अधूरी है मार्शल आर्ट : परमार्थी

विज्ञापन
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते योगाचार्य रानू परमार? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य अखंड प्रताप शर्मा रानू परमार्थी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

योगाचार्य अखंड प्रताप शर्मा उर्फ रानू परमार्थी ने कहा कि जब तक हमारा शरीर और मन संतुलित नहीं होगा तब तक हम किसी भी विषम परिस्थितियों से नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग ध्यान व मार्शल आर्ट का अभ्यास करते रहने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतिकूल परिस्थितियों में घबराने या भयभीत होने की जगह उनसे निपटने व सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
प्रशिक्षण के दौरान योगाचार्य ने छात्राओं को शरीर के अति संवेदनशील व मार्मिक बिंदुओं पर सिंगल, डबल व ट्रिपल पंच अटैक टेक्निक्स तथा डिफेंस टेक्निक की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव, नरेश पाल, अंकिता, अनुपम सक्सेना, प्रिया सक्सेना, सोहा, अंकिता सक्सेना, समरीन फातिमा, शीतल गुप्ता, अनुष्का शर्मा, फैजी फातिमा, पलक प्रजापति, रोहिला, निशा वर्मा आदि उपस्थित रहे। मिशन शक्ति कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शशि भूषण ने योगाचार्य का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें