फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

विज्ञापन
वंदना का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार रात गांव चौखुटिया में विवाहिता वंदना (23) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुबह वंदना के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौखुटिया निवासी प्रदीप कुशवाहा की शादी करीब तीन साल पहले जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव नयागांव निवासी वंदना से हुई थी। प्रदीप दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि वंदना ससुराल में ही रहती थी। प्रदीप के पिता रामरहीस के अनुसार सोमवार रात सभी लोग खाना खाकर बरामदे में सो गए। रात करीब 11 बजे जब वह उठा तो वंदना बिस्तर पर नहीं थी। उसने अपनी पत्नी को जानकारी दी। पत्नी वंदना को देखने कमरे में गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई।
उसने आसपास रहने वाले लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे वंदना का शव लटका हुआ था। सूचना पर सीओ मस्सा सिंह व थाना प्रभारी कमल सिंह गांव पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। सुबह नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी के पंचनामा भरवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सुबह जलालाबाद थाने पहुंचे वंदना के पिता राजू ने पुलिस को बताया कि ससुराल के लोग बेटी को भैंस न देने पर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बताया कि वह भैंस नहीं दे सका, जिससे उसकी बेटी को उसके पति प्रदीप ने अपने माता, पिता, बहन व भाभी के साथ मिलकर मार डाला और शव को लटका दिया। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें