फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव के साथ 24 घंटे से कमरे में बंद था पति, बाहर निकलने पर कही ये बात

Sat, 08 Jan 2022 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के एक गांव में 25 वर्षीय महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। उसका पति भी इसी कमरे में मिला। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के गांव टकेली में मुकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी नीरज देवी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। मुकेश भी इसी कमरे में मिला। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर शव को निकाला। मुकेश से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि गांव के ही दो लोग, गोला का एक युवक और रुद्रपुर का एक युवक उसके साथ रुद्रपुर में कारखाने में काम करते थे। चारों लोग शुक्रवार दोपहर उसके घर आए थे और उन्होंने ही नीरज देवी को गला दबाकर मार डाला है। उसने अपनी जान बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया था।

वह शुक्रवार दोपहर से कमरे में बंद है। पुलिस ने नीरज देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नीरज देवी के पिता अमर सिंह ने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें