फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी ललिता देवी (26) ने मंगलवार दोपहर कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर कुंडे से लटकर जान दे दी। घर पहुंचे पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष को सूचना दी। पिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के थाना जियनपुर क्षेत्र के गांव कटरा जामीन निवासी रामविलास ने बेटी ललिता देवी की शादी करीब सात महीने पहले थाना कलान क्षेत्र के गांव निवासी प्रमोद कुमार से की थी। ललिता के पिता रामविलास ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से दामाद प्रमोद दहेज में सोने की अंगूठी और चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न करने पर आए दिन बेटी के साथ मारपीट कर उसको प्रताड़ित करता था।
बेटी ने कई बार अपने पिता को उसके साथ होने वाली मारपीट की जानकारी फोन पर दी थी। मंगलवार को उसको मारपीट कर प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। पिता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें