फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा बाजार

Wed, 05 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ तिलहर
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहा बाजार
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने की अतिक्रमण हटाने वाले एसडीएम को हटाने की मांग
- मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजो को हुई परेशानी 
- बंद के दौरान व्यापारी नेताओ से हुई नोकझोंक 
सोमवार को एसडीएम पदम सिंह द्वारा मंडी समिति में फल, सब्जी व्यापारियों के अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद एसडीएम के तबादले को लेकर लामबंद हुए व्यापार मंडल के संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को नगर का पूरा बाजार बंद रहा। इस दौरान बाजार बंद कराने को लेकर कई व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। बंदी के दौरान नगर के सभी मेडिकल स्टोर भी बंद रहे, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 
    दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारी नेता अपने तमाम साथियों के साथ मंगलवार सुबह से ही जुट गए। कई स्थानों पर दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारियों से तीखी झड़पे भी हुई। चौराहा बिरियागंज पर अशोक अग्रवाल उर्फ  मुन्नू व अमित अग्रवाल से व्यापारी नेताओं से काफी तकरार हुई। अमित अग्रवाल का आरोप था कि एनाउंसमेंट कर रहे व्यक्ति द्वारा कहा गया कि दुकानें नहीं बंद करोगे तो पीछे भीड़ आ रही है काफी नुकसान हो जाएगा। इस बयान को लेकर अग्रवाल सहित तमाम व्यापारी भड़क गए इस दौरान अग्रवाल ने अपनी दुकान खोलते हुए कहा कि किसी में हिम्मत है तो दुकान लूटकर दिखाए। इस बीच व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता ने एनाउंसर की गलती की क्षमा मांगते हुए मामला शांत किया। 
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज पर एसडीएम के तबादले को लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, महामंत्री अखलाक उर्फ  गुड्डू, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिनव शर्मा उर्फ  वीरू, सभासद दिलशाद मंसूरी, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल राठौर, सौरभ ओमर, अनुराग गुप्ता, मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष हितेश गुप्ता उर्फ  रिंकू तमाम व्यापारियों के साथ मौजूद रहे। 
दोपहर बाद नगर के व्यापारियों को जब यह पता चला कि मंडी समिति स्थित गल्ला मंडी पूरी तरह से खुली हुई है तथा वहां गेहूं की खरीद फरोख्त चल रही है। इस बात को लेकर कुछ व्यापारी भड़क गए तथा उन्होंने अपराह्न बाद लगभग तीन बजे बंद बाजार खुलवा दी। बाजार खुलने के बाद बाजार बंद करा रहे लोग बाजार से खिसक गए। 
गल्ला व्यापार मंडल ने बंदी का किया विरोध
तिलहर। गल्ला व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने बंदी का विरोध करते हुए कहा कि बाजार बंद कराने का कोई औचित्य नहीं है। एसडीएम पदम सिंह अपना काम ठीक तरह से कर रहे है तथा व्यापारियों के हित में उचित फैसला लेते हैं। कुछ लोग अपनी स्वार्थपूर्ति न हो पाने के कारण एसडीएम का विरोध करके अपनी राजनीति चमका रहे है। कहा कि मंडी समिति सचिव ने फड़ व्यापारियों से धन उगाई करके टट्टे लगवाए इसके लिए व्यापारी दोषी नहीं है। 
वहीं गल्ला व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ  छून्नू बाबू ने कहा कि बंद का निर्णय कुछ चंद लोगों ने ले लिया। बंद के निर्णय में हम लोगों से कोई भी वार्ता नहीं की। कहा कि बंद का निर्णय पूर्णतय: गलत है। इसी कारण गल्ला व्यापार बंद नहीं किया गया। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के व्यापारियों ने दिया समर्थन
शाहजहांपुर। तिलहर में व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में किए गए आंदोलन और बाजार बंद में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन शाहजहांपुर की इकाई ने भी समर्थन दे दिया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने बता कि उनका संगठन तिलहर के व्यापारियों के साथ है। अतिक्रमण की समस्या पूरे जिले में है। यह समस्या बल पूर्वक हटाने से नहीं निपटेगी। इसके लिए प्रशासन व्यापारियों के साथ बैठकर समाधान निकाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें