फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भुगतान पूर्ण होने पर ही चलेगी मकसूदापुर चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चीनी मिलों के संचालन से पूर्व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इकाई प्रमुखों और महाप्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि चीनी मिल मकसूदापुर की ओर से पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता है, तो चीनी मिल को नहीं चलने नहीं दिया जाएगा। गन्ना क्रय केंद्रों पर कृषकों से लदाई और उतराई की कोई वसूली नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर लिखा जाए कि कोई भी कृषक लदाई व उतराई के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं देगा। कहा कि गन्ना ढुलाई करने वाले सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाया जाएं। गन्ना ढुलाई में लगे ट्रकों के डाले के ऊपर केवल दो फुट की ऊंचाई तक ही गन्ने को भरा जाए।
उन्होंने कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई में लगे बड़े ट्राॅलों को पंजीकृत किया जाए। ट्रॉलों की सूची चीनी मिल जल्द उपलब्ध कराए। चीनी मिल निगोही के क्षेत्र में पेराई सत्र के दौरान रोड पर भीड़भाड़ या जाम की स्थिति न होने पाए। किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गन्ने की सूखी पत्तियों को न जलाने के लिए कृषकों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगवाएं। बाट माप निरीक्षक कांटों की शुद्धता के लिए सभी धर्मकांटों का निरीक्षण करते रहें। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीसीओ जितेंद्र कुमार, एसआटीओ सर्वेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें