फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमलेश हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर मुठभेड़ के बाद घायल हुए हत्यारोपी शेरू को लेकर जाते पुलिस कर्मी। स
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में कमलेश की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी शेरू को रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में बरेली मोड़ के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। सिपाही दीपेंद्र चौधरी भी बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


28 अप्रैल की रात में ट्रांसपोर्ट से लौटते समय मोहल्ला अजीजगंज में विवाद का बीच-बचाव करने पर शेरू ने कमलेश के चेहरे पर तलवार से वार करने के बाद गोली मार दी थी। बचाने आए उसके सगे भाई अखिलेश और जितेंद्र पर भी तमंचे से फायर कर घायल कर दिया था।

कमलेश की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के भाई अखिलेश की तहरीर पर मोहल्ले के शेरू, रामकिशोर, रामनिवास, सुमित व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अजीजगंज तिराहे पर जाम लगा दिया था। अधिकारियों के पहुंचने के बाद दो घंटे की मशक्कत कर जाम खुलवा दिया था। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने नगरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर नामजद रामनिवास व उसके बेटे सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

रविवार तड़के बरेली मोड़ पर स्थित साउथ सिटी काॅलोनी के पास जंगल में उसके छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने शेरू को घेर लिया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गईं। इससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस वांछित रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है।

-

अपने किए पर माफी मांगने लगा

-दोपहर में एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर हत्यारोपी की स्थिति को देखा। डॉक्टर से भी जानकारी ली। इस बीच आरोपी शेरू अपने किए पर माफी मांगने लगा।

-

दो आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। शेरू यहां किसी घटना को अंजाम देने आया था। मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें