फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रोजा स्टेशन पर हुआ धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन पर धरना देते नरमू के सदस्य व क्षेत्रवासी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रोजा स्टेशन पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें नरमू (नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन) के पदाधिकरियों और सदस्यों के साथ क्षेत्रवासी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरमू के शाखा सचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में रोजा रेलवे स्टेशन पर पावर केबिन के सामने धरना दिया। अमित ने कहा कि कोविड-19 से पहले जनता एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मुगलसराय एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव रोजा रेलवे स्टेशन पर होता था। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। अब फिर से सभी ट्रेनों का संचालन होने लगा है, लेकिन रोजा रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव ही नहीं हो रहा है। इससे रेल कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में कई बार मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया गया। साथ ही ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने ट्रेनों का ठहराव शुरू होने तक लड़ाई को जारी रखने का एलान किया। इस दौरान मोहम्मद शमीम, मनीष सिंह, भूप सिंह, अवधेश कुमार, चंदन कुमार, योगेश पाल, राजकुमार, सुनील कुमार, मनोज कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें