फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि व धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनना जरूरी : यतिंद्रानंद

विज्ञापन
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी का स्वागत करतीं भाजपा महिला मोर्चा की नवनि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि अफगानिस्तान जैसे हालातों से बचने के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने देश के मदरसों को बेसिक शिक्षा परिषद के सुपुर्द करने की वकालत भी की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को उनके आवास पर आशीर्वाद देने पहुंचे स्वामी यतिंद्रानंद ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने देश में बढ़ती जनसंख्या, धर्मांतरण, आतंकवाद और गोहत्या पर चिंता जताई। कहा कि भारतवर्ष सनातन हिंदू संस्कृति का केंद्र रहा है, जोकि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो और विश्व के कल्याण की कामना करता है। फिर भी हिंदू धर्म को नष्ट करने का षड्यंत्र चल रहा है।
बोले कि इस्लाम और ईसाईयत ने धर्मांतरण पर बल दिया है। प्रदेश में नेपाल से लगी सीमा पर यह जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मदरसों पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए। इनको बेसिक स्कूलों की तरह चलाया जाना चाहिए। साथ ही गोहत्या बंदी पर कानून बनाने की मांग भी स्वामी यतिंद्रानंद सरस्वती ने सरकार से की है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा नेता आशीष गुप्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वामी यतिंद्रानंद का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें