फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों के आकलन में मदनापुर अव्वल, कांट को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निपुण भारत मॉनीटनिंग सेंटर के अंतर्गत बच्चों के शैक्षिक आकलन के मामले में सितंबर महीने में मदनापुर ब्लॉक ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। ब्लॉक के 97 प्रतिशत शिक्षकों ने बच्चों का आकलन कर उसका विवरण एप पर अपलोड किया। कांट ग्रामीण 94 प्रतिशत आकलन के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सितंबर में बंडा ब्लॉक ने 82 प्रतिशत, मिर्जापुर ने 79 प्रतिशत और पुवायां ने 77 प्रतिशत बच्चों का आकलन पूरा किया। आकलन के आधार पर ब्लॉकों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। एसआरजी अरुण गुप्ता ने बताया कि निपुण के माध्यम से शिक्षकों के पढ़ाए गए विषयों में बच्चों की समझ और सीखने की प्रगति का आकलन किया जाता है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बाद उनकी दक्षता की जांच करते हैं और परिणाम एप पर अपलोड करते हैं।
उन्होंने बताया कि कक्षा चार और पांच में हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन विषयों का आकलन किया जाता है। वहीं कक्षा छह से आठ तक हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में बच्चों की प्रगति जांची जाती है। हर महीने आकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक के खंड संसाधन केंद्र को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें