फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के रिश्ते की बात चली तो गांव पहुंचा प्रेमी, फिर हुआ कुछ ऐसा, ग्रामीणों से जान बचाकर भागे दोनों

Mon, 08 Jan 2024 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां में एक युवक कार से रात में अपनी प्रेमिका के गांव पहुंच गया। प्रेमिका उसके साथ जाने के लिए घर से निकली तो परिजन जाग गए। उन्होंने पीछा कर दोनों को घेर लिया। इस पर प्रेमी कार छोड़कर कोहरे का फायदा उठाकर प्रेमिका को लेकर वहां से भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में प्रेमिका को ले जाने पहुंचे कार सवार प्रेमी को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख प्रेमी युगल घबरा गए। किसी तरह दोनों ने खुद को बचाया और कार छोड़कर वहां से भाग निकले। बाद में लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। प्रेमी युगल का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की रिश्तेदारी शाहजहांपुर शहर में है। युवती का रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुछ दिन पूर्व युवती का शाहजहांपुर के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। जानकारी पाकर परिजनों ने युवती के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। युवती की शादी के लिए वर की तलाश शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन

युवती के परिजनों ने किया पीछा 
युवती ने अपने प्रेमी को मामले की जानकारी दी। रविवार रात युवक कार लेकर युवती को लेने गांव पहुंचा। युवती रात में प्रेमी के साथ जाने को निकली तो आहट से परिजन जाग गए। उन्होंने युवती का पीछा किया तो कुछ दूरी पर कार और उसका प्रेमी खड़ा दिखाई दिया। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

इस बीच प्रेमी युगल कोहरे और अंधेरे का लाभ उठाकर लापता हो गए। गांव के लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। प्रेमी युगल का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। क्राइम इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कार थाने पर खड़ी है। अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें