फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक-कर्मचारी, बुलंद की आवाज

Mon, 08 Jan 2024 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए पिछले कई महीनों से आंदोलन चल रहा है। इसको धार देने के लिए शिक्षक-कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंचन के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। संयुक्त मंच के जिला संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सर्दी और घने कोहरे में शुरू हुई भूख हड़ताल में युवाओं का जोश पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए सरकार को मजबूर करेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भूख हड़ताल के बाद भी सरकार कोई निर्णय नहीं करती है तो फरवरी में चक्का जाम, भारत बंद होगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल में बैठने वालों की संख्या लगातार बढ़ती रहेगी। 11 जनवरी को क्रमिक भूख हड़ताल का समापन और ज्ञापन होगा। नरमू सचिव शिवकुमार सक्सेना ने युवा कर्मचारियों से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया।

पहले दिन क्रमिक भूख हड़ताल रहे ये लोग
सोमवार को पहले दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, जिला कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय, ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद, जिला मंत्री इंद्रपाल कनौजिया, प्रांतीय एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला मंत्री विनोद कुमार, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, नरमू शाखा अध्यक्ष रामऔतार शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बुलंद की आवाज 
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रत्नाकर दीक्षित ने बताया कि भूख हड़ताल प्रत्येक प्रदेश के हर मंडल व जिले में चल रही है। इसके माध्यम से यह चेतावनी देना चाहते हैं कि पुरानी पेंशन को बहाल कर दें, वरना चक्काजाम की नौबत आ जाएगी। 

जूनियर शिक्षक हाईस्कूल के जिलाध्यक्ष मगरे लाल ने बताया कि हमारी मुख्य मांग पुरानी पेंशन की बहाली है, जिसे सरकार ने बंद कर दिया है। उसी के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। पूरे देश में कर्मचारी भूख हड़ताल पर है। फरवरी माह में भारतबंद करेंगे।



विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य ने कहा कि एक सूत्रीय मांग बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन है। इसे वर्ष 2004 में बंद कर दिया गया है। इसी के लिए लगातार धरना प्रदर्शन, आंदोलन कर रहे हैं। आने वाले फरवरी माह में वृहदस्तरीय कार्यक्रम होगा।

नरमू के शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि एनपीएस को रद्द करने और ओपीएस को बहाल करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भारत सरकार से मांग है कि ओपीएस को बहाल करे। केंद्रीय नेतृत्व से बात चल रही है, हमारे हित में ही परिणाम आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें