कलान। यहां हो रही रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध की लीला का मंचन किया गया। बाद में प्रभु श्रीराम ने अग्नि बाण चलाया तो दशानन का पुतला धू-धूकर जल उठा। इस पर श्रद्धालुओं ने भगवान का जयकारा लगाया। इसके साथ ही नगर में 13 अक्तूबर से चल रही रामलीला का समापन हो गया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष चमन गुप्ता, आदित्य सिंह, राहुल गुप्ता, करण गुप्ता, रामपाल सिसोदिया आदि मौजूद रहे। संवाद
000
भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का हुआ विवाह
सिंधौली। नखासा मैदान पर चल रही रामलीला में शुक्रवार को वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में कलाकारों ने प्रभु श्रीराम सहित चारों भाइयों के विवाह का भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालु दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, डॉ. सुरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद