शाहजहांपुर में आयोजित लोक अदालत में परिवारिक वादों का निस्तारण होने के बाद न्यायिक अधिकारियों क
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में 3663 और राजस्व विभाग के 1573 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही बैंक व बीएसएनएल प्री-लिटिगेशन के 1248 वादों का निस्तारण किया गया और नौ करोड़, 29 लाख, 89 हजार, 438 में समझौता कराया गया। दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज कौशलेंद्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
विभिन्न वादों में सुनवाई और समझौते के आधार पर निस्तारण करवाया गया। जिला न्यायालय में 3663, बैंक एवं बीएसएनएल के प्री-लिटिगेशन में 1248 वादों का निस्तारण कर नौ करोड़, 29 लाख, 89 हजार, 438 रुपये में समझौता कराया। राजस्व विभाग द्वारा 1573 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज कौशलेंद्र यादव ने दो अन्य वादों का निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार राय ने 41 एमएसीपी, 115 अन्य वादों का निस्तारण कर अंकन 4 करोड़, 86 लाख, 21 हजार, 866 रुपये प्रतिकर दिलाने का आदेश किया। प्रधान न्यायाधीश नरेंद्र बहादुर प्रसाद ने 40 वैवाहिक वादों का निस्तारण कराया।
एडीजे कोर्ट संख्या एक किरन पाल सिंह ने चार फौजदारी व तीन अन्य वादों का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट संख्या दो अखिलेश कुमार पाठक ने 210 बैंक प्री-लिटिगेशन के वादों का निस्तारण कर अंकन एक करोड़, 77 लाख, 28 हजार, 200 में समझौता कराया गया। एडीजे परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार तृतीय ने 18 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। अन्य न्यायिक अधिकारियों नेे भी वादों का निस्तारण कर समझौता करवाया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी, बीओबी के उप क्षेत्रीय प्रबंधक नेत्रमणी, अग्रणी बीओबी के जिला प्रबंधक चंद्र शेखर जोशी आदि मौजूद रहे।