फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों के कमरों में पड़े ताले...फरियादियों को मिलने के पड़े लाले

विज्ञापन
खुटार ब्लॉक में बंद पड़ा एडीओ पंचायत का ऑफिस - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। शासन के निर्देश हैं कि सभी अधिकारी समय से अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। गांवों से तमाम लोग समस्याओं का निराकरण कराने सुबह दस बजे से ही अधिकारियों के कार्यालयों का रुख करते हैं, लेकिन खुटार ब्लॉक परिसर में बने ग्राम पंचायत सचिवों के कमरे खाली मिलने के बाद लोग थक-हार कर लौट जाते हैं। साफ है कि यहां कर्मचारी शासन के निर्देशों से नहीं मनमर्जी से काम करते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर गौतम के पास खुटार ब्लॉक के बीडीओ का चार्ज है, लेकिन उन्होंने एडीओ आईएसबी को जनसुनवाई के लिए नामित कर रखा है। वह फरियादियों की समस्याओं को भी सुनते हैं, लेकिन बीडीओ शिवशंकर गौतम के नहीं आने से अधीनस्थ अपनी मनमर्जी से काम करने पर उतारू हैं।
11 बजे : एडीओ पंचायत कार्यालय
- एडीओ पंचायत अनुराग शर्मा के ऑफिस में ताला लटक रहा था। पास में बने उनके कार्यालय में कई सफाईकर्मी बैठे थे। बताया कि एडीओ ट्रेनिंग में लखनऊ गए हुए हैं। एक कर्मचारी ने बताया कि एडीओ पंचायत के कार्यालय में तीन सफाईकर्मी बाबू का काम करते हैं। यह सफाईकर्मी गांव में सफाई करने नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

11.30 बजे : ग्राम पंचायत सचिवों के कक्ष
खुटार ब्लॉक परिसर में बने ग्राम पंचायत सचिवों के आवायों में कई पर ताला लटक रहा था। ब्लॉक की 59 ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का जिम्मा सात सचिवों के पास है। किसी भी कर्मचारी से सचिव के बारे में पूछा जाए, तो रटा रटाया जबाव मिलेगा कि गांवों में भ्रमण पर गए है।
11.45 बजे : समस्याएं सुनते मिले रोजगार सेवक
ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह के कमरे में भगवानदास समस्याएं सुन रहे थे। बताया कि वह गांव मोहनपुर के रोजगार सेवक हैं। सचिव के बारे में बताया कि क्षेत्र में भ्रमण पर गए हैं। अमर सिंह के पास कुल नौ ग्राम पंचायतों का चार्ज है, लेकिन यह नहीं पता किस गांव में गए हैं।
एक साल से पेंशन बंद
मेरी पत्नी प्रेमवती की वृद्घावस्था पेंशन बंद चल रही है। कई बार ब्लॉक आकर गुहार लगा चुका हूं, लेकिन सचिव ही नहीं मिलते। आज प्रभारी बीडीओ ने समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया है। -हरनाम गिरि, निवासी ग्राम नवाजपुर, खुटार
डीपीआरओ नहीं उठाते फोन
खुटार ब्लॉक में सचिवों के गायब रहने के संबंध में पक्ष जानने के लिए डीपीआरओ के नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। अधिकारियों के फोन रिसीव नहीं करने से साफ है कि निचले स्तर पर समस्या का समाधान तो नहीं हो होगा, अधिकारी भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि समाधान दिवस में भारी भीड़ होती है, जिस पर डीएम भी चिंता जता चुके हैं।
इस मामले को दिखवाया जाएगा और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही मिलने और कार्रवाई कराई जाएगी। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर

खुटार ब्लॉक में बंद पड़े ग्राम पंचायत सचिवों के कमरे- फोटो : KHUTAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें