फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से फुंका बेरी चौकी ट्रांसफार्मर

Wed, 24 Dec 2014 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के लिहाज से शहर के व्यस्ततम जेल रोड पर मंगलवार को दोपहर बेरी चौकी के पास उस वक्त ट्रैफिक जाम हो गया, जब वहां रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते आग की चपेट में आकर जलकर नष्ट हो गया। बत्ती गुल होने से गुस्साए इलाके के नागरिक ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे तो दोनों ओर से आने वाले वाहनों के चक्के जाम हो गए। पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के हथौड़ा सब स्टेशन से निकली लाइन से बेरी चौकी क्षेत्र को सप्लाई देने के लिए चौकी तिराहे पर रोड के किनारे 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर करीब तीन साल पहले लगाया गया था। उस वक्त ट्रांसफार्मर से बमुश्किल 100 कनेक्शन थे, लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 175 हो चुकी है। कनेक्शन बढ़े तो ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर में फाल्ट बढ़ने लगे।
बीते जून और अगस्त में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे लाइन स्टाफ ने सुधारकर काम लायक बना लिया। साथ ही बिजली नेटवर्क पर ओवरलोडिंग सुधार के लिए नामित कार्यदायी संस्था एनकेजी की टीम को एक्सईएन सिटी एके शुक्ला ने वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संथा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ा तो वह गर्म होकर तेज धमाके के साथ जल उठा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से बेरी चौकी, जिया खेल, बिजलीपुरा, मिशन तिराहा आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। आसपास के लोगों ने हथौड़ा सब स्टेशन के प्रभारी जेई को इत्तला दी, लेकिन दो घंटे तक बिजली वाले मौके पर नहीं पहुंचे तो नागरिकों का धैर्य जवाब दे गया और वह सड़क पर आकर नारेबाजी करने लगे। इससे जेल रोड पर जाम लग गया और उसमें रोडवेज बसों समेत तमाम वाहन फंस गए।
चूंकि, दिन केवक्त शहर में चौपहिया वाहनों की नो इंट्री लागू होने पर इसी रोड से उन्हेंनिकाला जाता है। इसलिए दस मिनट के जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बेरी चौकी इंचार्ज से जाम की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नागरिक वहां से तभी हटे जब उन्हें ट्रांसफार्मर जल्द बदलने का आश्वासन दिया गया।

एनकेजी की लापरवाही से हुआ नुकसान
‘ओवरलोडिंग सुधार के काम में लगाई गई एनकेजी कंपनी अफसरों के आदेश पर अमल करने के बजाय मनमाने तरीके से काम कर रही है। एनकेजी की लापरवाही से पहले भी ट्रांसफार्मर फुंकने से विभाग को लाखों का नुकसान हो चुका है।’
विज्ञापन

-शैलेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष, राज्य विद्युत परिषद जेई संगठन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें