फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशक्ति ने पुलिस का फूंका पुतला

Wed, 24 Dec 2014 12:01 AM IST
कलान (शाहजहांपुर(
विज्ञापन
विज्ञापन
जनशक्ति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने डग्गामार वाहनों के विरोध में परौर तिराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग कलान, जलालाबाद व परौर मार्ग पर डग्गामार वाहनों पर प्रशासन द्वारा अकुंश न लगाने और इन वाहनों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी पुलिस के नहीं चेतने से नाराज जनशक्ति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य तिराहे परौर रोड पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और डग्गामार वाहन बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर डग्गामारी बंद नहीं की गई तो वह रोड जाम कर धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष अमित यादव,आर्यन, मोनू गुप्ता,आलोक गुप्ता गोल्डी, राजू गुप्ता, नदीम खां, संजीव यादव, पीयूष यादव, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं के लिए खराब मार्ग भी जिम्मेदार
मिर्जापुर। डग्गामार वाहनों के दुर्घटनाओं का कारण क्षमता से अधिक यात्रियों को भरकर दौड़ाना तो हैं ही जबकि इनके लिए ऊबड़-खाबड़ रोड भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। जिनकी तरफ शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
जलालाबाद-कोला मोड़ से लेकर जिले की सीमा बाराकलां तक लगभग 40 किलोमीटर रोड ऊबड़-खाबड़ है। इस रोड पर क्षमता से अधिक यात्रियों को भरकर फर्राटा भरते डग्गामार वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए शार्टकट माने जाने वाले इस रोड की मरम्मत की मांग को लेकर कलान-मिर्जापुर क्षेत्र के वाशिंदे कई बार धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी अजय वर्मा सर्राफ, फूलचंद्र राठौर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रविनेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विकास पांडेय, वासुदेव दीक्षित, अखिलेश प्रकाश गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि ने कहा कि प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डग्गामार वाहनों की चेकिंग तो करवाती है लेकिन दुर्घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए रोड मरम्मत करवाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें