अपने माता पिता के साथ लेफ्टिनेंट शिखर मिश्रा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। व्यापारी अखिल मिश्रा और गृहणी अल्पना मिश्रा के बेटे शिखर मिश्रा ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी के आशीर्वाद को दिया है।
शिखर के पिता अखिल मिश्रा ने बताया कि उनके एक बेटा व एक बेटी है। बेटे शिखर ने इंटरमीडिएट के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के इंट्रेंस एग्जाम में पास होने के बाद पुणे की मिलिट्री एकेडमी में ट्रेनिंग ली। इसके बाद देहरादून के आईएमए में ट्रेनिंग ली। शनिवार को पासआउट परेड में शिखर को बैज लगाकर लेफ्टिनेंट बनाया गया।
उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अखिल अपने बेटे की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। बताया कि शिखर की बहन श्रेष्ठा भी सेना में जाने की इच्छा रखती है। वह वर्तमान में तक्षशिला पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा है।