फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक किलो से ज्यादा अफीम समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा और बंडा पुलिस ने गश्त के दौरान अफीम की तस्करी में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक किलो 12 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अफीम की तस्करी में लिप्त एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। सोमवार की शाम करीब छह बजे प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ लखनऊ-दिल्ली हाईवे के हुलास नगरा ओवरब्रिज पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बीसलपुर (पीलीभीत) क्षेत्र के गांव सायर निवासी सैफ मियां को ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध हालात में देख पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 512 ग्राम अफीम बरामद होने पर उसे पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।
पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वह बीसलपुर क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी बबलू से अफीम खरीदकर हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को बेचता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सैफ और उसके जरिये अफीम की बिक्री करने के आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

देवकली। पुलिस ने सोमवार की शाम एक सूचना के आधार पर बाइक से बंडा जा रहे गांव के विकास सिंह और अवनीश सिंह को पटनी गांव के मोड़ पर रोका। इस पर दोनों पीछे वापस भागे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में तलाशी लेने पर दोनों के पास से 250-250 ग्राम अफीम बरामद हुई। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि वह अफीम की तस्करी करते हैं और उसकी बिक्री करने कहीं जा रहे थे। दोनों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें